सरदारपुर – विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कुशलपुरा ने पताका फहराई

सरदारपुर। मॉडल स्कूल सरदारपुर में आयोजित खण्ड स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में हाईस्कूल कुशलपुरा से 7 बच्चों ने प्रतिभागिता की इनमें से 6 बच्चों के मॉडल जिला स्तर के लिए चयनित हुए। विद्यालय स्तर से विभिन्न विधाओं में 9 मॉडल ने प्रतिभागिता की थी जिसमें से चयनित 7 संकुल स्तरीय प्रदर्शनी से विकासखंड हेतु चयनित हुए थे। अब विद्यालय से माही नर्वे, ज्योति सोलंकी, राजन भूरिया, शिवम निनामा, आकाश सोलंकी और वीरेन्द्र बारिया जिला स्तर पर प्रदर्शनी में सहभागिता करेंगे।


उक्त चयन हेतु विज्ञान शिक्षक कु अंतिम अलावा और मार्गदर्शक पूनमसिंह मावी सहित सभी बच्चों को संकुल प्राचार्य रमेश निनामा, जनशिक्षक बाजपेई, शर्मा और साथी शिक्षकों ने बधाई दी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर सरपंच भीलसिंह गुंडीया, पानसिंह सोलंकी, धर्मेंद्र नर्वे, भूरालाल गुंडीया, सोहन देवदा ने हर्ष व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!