राजगढ़ – पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

राजगढ़। थाना पुलिस टीम ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था।

राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिह चौहान ने बताया कि आरोपी कपिल पिता कालू उम्र 22 साल निवासी नरटोडी राजगढ़ के विरुद्ध 30 नवंबर 2024 को किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने 3 दिसम्बर 2024 को किशोरी को दस्तयाब कर किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी कपिल पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं का इजाफा किया था।

घटना दिनांक से ही आरोपी फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु धार एसपी मनोज कुमार सिंह तथा एडीशन एसपी गीतेश कुमार गर्ग के निर्देश पर तथा सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कपिल राजगढ़ में एक शादी समारोह में आया हुआ है तथा कुक्षी नाका के आसपास घूम रहा है। जिस पर तत्काल टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी कपिल को राजगढ़ में शांति विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।


आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जुली इमलियार, सहायक उप निरीक्षक अर्जुन सिंह पटेल, प्रधान आरक्षक प्रेमपाल सिह चौधरी, आरक्षक दिलीप डुडवे, अमित बामनिया तथा सैनिक गजराज की भूमिका रही।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

BJP ने युवा नेता राजेश बैरागी बसलाई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, विभिन्न गांवों में हुआ भव्य स्वागत, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!