सरदारपुर – कल मिलेगी क्षेत्र को बड़ी सौगात, सर्व सुविधायुक्त नव निर्मित सिविल अस्पताल भवन का होगा लोकार्पण, प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल, तैयारियां हुई पूर्ण

सरदारपुर। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सिविल अस्पताल के नए भवन का लोकार्पण होगा। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमले द्वारा सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एसडीएम आशा परमार ने जनपद पंचायत सीईओ मारिषा शिंदे, नगर परिषद सरदारपुर सीएमओ यशवंत शुक्ला, नगर परिषद राजगढ़ सीएमओ ज्योति सुनारिया, सीबीएमओ डॉ अरुण मोहरानी के साथ तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

लोकार्पण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रहेंगे। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल, नगर परिषद सरदारपुर अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौहान रहेंगे।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में अतिथीयो के द्वारा 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिविल अस्पताल के लोकार्पण के साथ ही जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम पंचायत नंदलई, हनुमंत्या साजोद, हनुमंत्या पदमपुरा, बडोदिया, बांदेडी,वबर्डीपाडा, बरखेडा, बसलई, बिमरोड, गोदीखेडा ठाकुर लेंडगांव, मोरगांव, नरसिंह देवला, पटोलिया, संदला,सेमल्या, सिंदुरिया मे बनने वाले अटल सेवा सदन भवन का भुमिपुजन भी करेगे। यहां प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि आयोजन को संबोधित करेंगे। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तिरंगा रैली में भी शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

दरअसल आदिवासी बाहुल्य सरदारपुर क्षेत्र को सर्व सुविधायुक्त सिविल अस्पताल भवन एक बडी सौगात के रूप में देखा जा रहा हैं। जहां निजी अस्पताल के भांति एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलने वाली हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!