सरदारपुर – स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण, खेल परिसर मैदान पर स्वतंत्रता दिवस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया झंडावन, एसडीएम, एसडीओपी भी हुए शामिल

सरदारपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन संपन्न हुए। मुख्य आयोजन सरदारपुर में खेल परिसर मैदान पर हुआ। यहां सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने झंडा वंदन कर तिरंगे को सलामी दी। जिसके बाद विधायक, एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीप सिह परिहार, तहसीलदार मुकेश बामनिया तथा सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल ने विभिन्न स्कूलों की परेड की सलामी ली।

वही विधायक व अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, सीएमओ यशवंत शुक्ला, बीईओ विष्णु रघुवंशी, शिक्षा विभाग के मंडल संयोजक प्रकाश पँवार सहित नगर परिषद पार्षद व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इधर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल में बीएमओ डॉ., अरुण मोहरानी, देश प्रेमी चौक पर मनीष श्रीवास्तव, बस स्टैंड पर पार्षद किरण यादव, मेन चौपाटी अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल, नगर परिषद कार्यालय में सीएमओ यशवंत शुक्ला, सब जेल में एसडीएम आशा परमार व सहायक जेल अधीक्षक संजय परमार ने झंडा वंदन किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!