सरदारपुर – कल जन्माष्टमी मनाने अमझेरा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भोपाल से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम हुआ जारी, प्रशासन ने तैयारियां की पूर्ण

सरदारपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए ग्राम अमझेरा के प्रसिद्ध अतिप्राचीन श्री कृष्ण रुक्मणि हरण स्थल अमका झमका मंदिर पहुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली। शुक्रवार शाम कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे –
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शुक्रवार केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्रि ठाकुर ने भी तैयारियों का जायजा लिया। वही भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती भी अमझेरा पहुंचे। यहां उन्होंने अमका झमका मंदिर व राज राजेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियां का जायजा लिया। साथ ही मंदिर के समीप मनावर रोड़ पर बन रहे पक्के हेलीपेड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर बख्तावर सिह जी के महल परिसर पहुंचकर अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं की बैठक लेकर तैयारियां को लेकर विशेष निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, भगवानदास खंडेलवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित सहित अन्य उपस्थित रहें।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम हुआ जारी –
भोपाल से जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कल शनिवार शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से अमझेरा पहुचेंगे। यहां मुख्यमंत्री आमका झमका मंदिर में दर्शन-पूजन कर विभिन्न आयोजनो में शामिल होकर कार से शाम 4.50 बजे नेट्रेक्स धार के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री अमझेरा में 35 मिनट रुकेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!