सरदारपुर – सिविल अस्पताल में प्रतिदिन बढ़ रही मरीजों की संख्या, संसाधनों की कमी बन रही बेहतर सेवाओ में रोड़ा, असपताल प्रबंधन जुटा बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने में

सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर नए भवन में आरंभ हुए एक पखवाड़े का समय हो चुका है। अस्पताल की व्यवस्था के चलते एक बार फिर ओपीडी प्रतिदिन रिकार्ड मरीजो के साथ नये आयाम स्थापित कर रही है। लेकिन संसाधनों की कमी के चलते व्यवस्था के संचालन मे जरूर परेशानियों का सामना करना पड रहा है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन हर संभव कोशिश कर मरीजो को बेहतर उपचार उपलब्ध करवा रहा है।

सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी अस्पताल के अभी तक के सारे रिकार्ड तोड दिये। सोमवार को सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य रोगो के 420 मरीजों ने उपचार कराया जो की अभी तक ओपीडी मे सबसे अधिक है। वही 78 मरीजों को अस्पताल मे भर्ती कर उनका उपचार भी किया गया। शनिवार को भी सिविल अस्पताल की ओपीडी मे रिकॉर्ड 395 मरीज दर्ज किए गए थे।

सिविल अस्पताल में नई डिजीटल एक्सरे मशीन आ चुकी है। लेकिन इंस्टालेशन नही होने से जरूर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वही दंत विभाग मे भी एक्स रे मशीन बंद पडी हुई है। इस संबंध मे सीबीएमओ डाॅ. अरूण मोहरानी से चर्चा की गई तो उन्होने बताया की एक्स-रे मशीन के इंस्टालेशन के लिये इंजीनियर एक दो दिन में आएंगे। वही दंत विभाग की एक्स-रे मशीन को भी जल्द आरंभ करवाया जायेगा।

सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की सिविल अस्पताल मे प्रतिदिन मरीजों की संख्या मे इजाफा हो रहा है। अस्पताल में जिन संसाधनों व स्टाफ की कमी है उसके लिये वरिष्ठालय को अवगत कराया जा चुका है। जल्द से जल्द सारी कमियों को पूरा करेंगे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!