राजगढ़ – DSP के पद पर चयनित हुए अखिलेश मीनारे पहुंचे लक्ष्य सेंट्रल स्कूल, विद्यार्थियों से कहा- प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता निरंतर परिश्रम और एकाग्रता से मिलती है

राजगढ़। लक्ष्य सेंट्रल स्कूल राजगढ़ में एमपी पीएससी 2024 के माध्यम से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित अखिलेश मिनारे का आगमन हुआ। विद्यालय परिवार ने स्वागत एवं क्षेत्र की प्रतिभा का अभिनंदन किया। और समस्त विद्यार्थियो ने उनके व्याख्यान को सुना। व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संचालक संदीप यादव ने अतिथि का परिचय एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अखिलेश मिनारे का प्रतीक चिन्ह, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। मिनारे ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा यदि मन में दृढ़ संकल्प और लगन हो, तो सीमित संसाधनों और बिना किसी कोचिंग के भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने साझा किया कि अपने प्रथम प्रयास में उन्होंने राज्य सेवा परीक्षा 2022 के तहत वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर चयनित होकर संभागीय कार्यालय इंदौर में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। हाल ही में घोषित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम में उन्हें पूरे मध्यप्रदेश में 8 वी रैंक हासिल करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर सफलता मिली है।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीराम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति” को देखा तथा विद्यालय में आयोजित सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में मूल्यांकन भी किया। जिसमें आर्यभट्ट हाउस के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “विद्यालय में आयोजित इस प्रकार की रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों की स्थापना और आत्मविश्वास बढ़ाने में अत्यंत सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालक प्रमिला मोलवा एवं ज्योति परवार ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्य अर्जुन जाट ने कहा की मीनारे की सफलता और उनकी प्रेरक यात्रा विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियो ने अनेक प्रश्न किए जिसका प्रोत्साहित करने वाले उत्तर मिनारे ने दिए। जानकारी वरिष्ट शिक्षिका सरोज शर्मा एवं अनिमा जैन ने दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!