सरदारपुर – उप जेल में गीता जयंती के अवसर पर श्रीमद् भगवद् गीता व्याख्यान का हुआ आयोजन, कैदियों को अच्छे कर्म करने का दिलाया संकल्प

सरदारपुर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव गीता जयंती के अवसर पर उप जेल सरदारपुर में बजे श्रीमद् भगवद् गीता व्याख्यान का आयोजन संपन्न हुआ।

गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अभिभाषक भारद्वाज जयशंकर उपाध्याय ने आयोजन में श्रीमद् भगवद् गीता के संपूर्ण 18 अध्याय का सारांश बताते हुए उप जेल के 108 कैदियों को श्रेष्ठ कर्म तथा वास्तविक, व्यवहारिक, अनुशासनात्मक जीवन जीने की कला की प्रेरणा देते हुए, किसी भी प्रकार के दुष्कर्म न करने का संकल्प दिलवाया।

इस अवसर पर मुख्य प्रहरी सत्यनारायण भगवान, प्रहरी राम सिंह मौर्य, सियाराम लिमनपुर, राजकुमार, सोनिया भदोरिया सहित अन्य उपस्थित रहे। अंत में आभार सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार परमार ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर क्षेत्र में 5 घंटे के दौरे पर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीना : विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, छात्रावास, ITI कॉलेज और सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!