गुमानपुरा के मवड़ी में महादेव जी मंदिर पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बड़दा की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

रिंगनोद। ग्राम गुमानपुरा के सिद्ध क्षेत्र सुराई माता स्थित श्री महादेव जी मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 2 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें धार जिले की विभिन्न टीमों द्वारा सहभागिता की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़दा (टांडा) की टीम व गुमानपुरा की टीम के बीच खेला गया।

जिसमें बड़दा (टांडा) की टीम विजय हुई। प्रतियोगिता की विजेता टीम बड़दा (टांडा) को 5100 रुपये का पुरस्कार गुमानपुरा सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद वास्केल, द्वितीय पुरस्कार गुमानपुरा की टीम को 2100 रुपये कमलसिंह दरबार गुमानपुरा, तृतीय पुरस्कार जोहार क्लब मवड़ी की टीम को 1500 रुपये नारायण मेड़ा मवड़ी तथा चतुर्थ पुरस्कार जोहार युवा क्लब राजगढ़ की टीम को 750 रुपये अमृत मेड़ा मवड़ी द्वारा दिया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!