सरदारपुर – नगर परिषद में संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन हुआ, प्राप्त आवेदनों का किया निराकरण

सरदारपुर। शासन द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुचाने हेतु संकल्प से समाधान अभियान दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च तक चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके अन्तर्गत नगर परिषद सरदारपुर द्वारा एसडीएम द्वारा जारी आदेशानुसार निकाय के वार्डो मे भ्रमण कर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं अन्तर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए।

वही बुधवार को नगर परिषद के सभाकक्ष में शिविर का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुई 45 हितग्राहियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें से सामाजिक न्याय विभाग की योजना अन्तर्गत इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन के 3 हितग्राहियों, निशक्तः पेंशन का 1 एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्तर्गत आयुष्मान के 32 हितग्राहियों को, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत 9 हितग्राहियों को स्वीकृति प्रदान की गई।

निकाय द्वारा दिनांक 31 मार्च तक शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर जन कल्यणकारी योजनाओं का लाभ प्रदाय करवाया जावेगा। शिविर में सीएमओ यशवंत शुक्ला सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!