राजगढ़ में छाया भगोरिया का रंग, मादल की थाप पर झूमें आदिवासी समाजजन, 50 से अधिक मादल दलों का जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

राजगढ़। क्षेत्र में आदिवासी समाज का पारंपरिक भगोरिया इन दिनों पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। साप्ताहिक हाट-बाजारों में भगोरिया की रौनक से बाजार गुलजार हो उठे हैं। बांसुरी की मधुर धुन, मादल की थाप और कुर्राटी की गूंज से पूरा वातावरण सराबोर हो गया है।

रविवार को नगर के साप्ताहिक बाजार में भगोरिया पर्व के चलते भारी भीड़ उमड़ी। करीब 50 से अधिक मादल दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मार्केटिंग सोसाइटी परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मादल की थाप से पूरा मैदान गूंज उठा और युवा-युवतियों ने पारंपरिक नृत्य कर पर्व की गरिमा बढ़ाई। मांदल दलों ने क्रमबद्ध होकर मांदल बजाकर अपनी प्रस्तुति दी।

नगर परिषद द्वारा मादल दलों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल एवं नगर परिषद अध्यक्ष महेश जायसवाल ने दलों के प्रमुखों को साफा बांधकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतन पडियार, पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगर, केकड़िया भाई डामोर, परवेज लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। बाजार क्षेत्र सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!