राजगढ़ – साध्वी मयूरकलाश्री जी का पिटोल में मंगल प्रवेश हुआ, राजगढ़ श्री संघ ने की चातुर्मास हेतु भावभरी विनती

राजगढ़। परम पूज्य साध्वी श्री मयूरकलाश्री जी आदि ठाणा का आज पिटोल नगरी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर उनके दर्शन और आगामी चातुर्मास की विनती करने हेतु त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ राजगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुँचा।


राजगढ़ श्री संघ के अध्यक्ष संदीप खंजाची एवं संरक्षक सुरेश तातेड के नेतृत्व में समाजजनों ने साध्वी भगवंतों के समक्ष राजगढ़ में चातुर्मास करने हेतु सामूहिक अर्जी रखी। चातुर्मास विनती के लिए बड़ी संख्या भक्त में पिटोल पहुँचे।


इस दौरान अशोक भण्डारी, राकेश राजावत, राकेश हरण सुनिल छजलानी, संजय पूराणी, सुभाष चत्तर, दिनेश चत्तर, निलेश सराफ, अक्षय भण्डारी राजेन्द्र भंडारी, हेमन्त रोकडीया, सोनू भंडारी और दिलीप जैन सहित अन्य श्रावकों ने साध्वी भगवंतों के चरणों में वंदन कर राजगढ़ की धर्मप्रेमी जनता की ओर से विनती पत्र प्रस्तुत किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद – आचार्यश्री नित्यसेन सुरिश्वर जी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश, समाजजनों ने उत्साह से की अगवानी, धर्मसभा में आचार्यश्री ने कहा- गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता हैं

Read More »
error: Content is protected !!