सरदारपुर – रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर SDM सलोनी अग्रवाल ने ली बैठक, गैस सप्लाई सामान्य रखने के दिए निर्देश, कहा- कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

सरदारपुर। क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों और संभावित कालाबाजारी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम सलोनी अग्रवाल ने गैस एजेंसी संचालकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस टंकियों की सप्लाई पूरी तरह सामान्य रखी जाए और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाए।

बैठक में एसडीएम ने कहा कि गैस सिलेंडरों का वितरण केवल निर्धारित बुकिंग के आधार पर ही किया जाए। बिना बुकिंग के सिलेंडर देने या कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी एजेंसी या व्यक्ति द्वारा गैस सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग की जाती पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों पर ध्यान ना दे, लोगों को करें जागरूक –
बैठक में एसडीएम अग्रवाल ने अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों से कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में गैस की कमी को लेकर जो अफवाहें फैल रही हैं, उन पर ध्यान न दिया जाए और लोगों को भी सही जानकारी देकर जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन को समझाएं कि गैस की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।

गेहूं उपार्जन को लेकर सोसायटी प्रबंधकों की बैठक दिए विभिन्न निर्देश
वहीं एसडीएम ने सोसायटी प्रबंधको की भी बैठक ली। जिसमे आगामी समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष 8,965 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए पंजीयन कराया है।
एसडीएम ने निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने ग्राम बोदली, हनुमंत्याकाग, कोठड़ाखुर्द, टांडाखेडा दसई के ग्रामीणो के साथ SDM को सौंपा आवेदन, कहा- ग्राम पंचायतो के पैसा एक्ट में पारित प्रस्ताव को अनदेखा न करे प्रशासन

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!