सरदारपुर – मेरा युवा भारत के तहत युवा मंडल विकास अभियान की बैठक हुई संपन्न, SDM सलोनी अग्रवाल हुई शामिल

सरदारपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत धार, जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत के मार्गदर्शन में युवा मंडल विकास अभियान के तहत सरदारपुर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम सलोनी अग्रवाल की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में राणा बख्तावर युवा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंदल द्वारा मेरा युवा भारत की जानकारी साझा करते हुए खेल कूद, सामाजिक जन कल्याण योजना का प्रचार प्रसार, विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी जैसे आदि गतिविधियों के बारे में बताया गया। बैठक में एसडीएम सलोनी अग्रवाल नव यूथ क्लब के सदस्यों को जागरूकता से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में जल संचयन जल संवर्धन, माही नदी तट पर स्वच्छता अभियान जैसे कार्य करें।

उन्होंने यह भी कहा कि 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए प्रचार प्रसार कर ग्रामीणों को जागरूक करें। इस दौरान पूनम चोयचा, सोनू पुरोहित, पुनि कटारे, पिंकी भूरिया, रवि डामोर सहित सरदारपुर ब्लॉक के युवा मंडल सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!