राजगढ़ – पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी व लूट के 5 मामलों में 3 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

राजगढ़। पुलिस ने चोरी व लूट के 5 अपराधों में 3 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि एसपी मयंक अवस्थी द्वारा संपति संबधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए थे। इसी के तहत एएसपी पारूल बेलापुरकर के निर्देश पर व एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा थाना राजगढ़ के चोरी, लुट व डकेती के मामले में 3 साल से फरार आरोपी करमु पिता रतु अनारे उम्र 25 साल निवासी ग्राम गुडा थाना टाण्डा को गिरफ्तार किया हैं।

आरोपी करमु थाना राजगढ के 3 चोरी व 2 लुट के अपराध मे वर्ष 2023 से फरार चल रहा था। आरोपी करमु से चोरी व लुट में एक मंतरा कम्पनी की बायो मैट्रीक मशीन फिंगर प्रिंट स्केनर विधिवत जप्त किया गया।


आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक जुली अमलीयार व किर्तनसिह नायक, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद खां, प्रधान आरक्षक गोपाल, आरक्षक भगवती व राकेश की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!