सरदारपुर – 5 लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, कहा – BJP की किसान विरोधी नीति से आहत होकर पार्टी छोड़ी, विधायक की कार्यशैली से प्रभावित होकर जॉइन की कांग्रेस

सरदारपुर। क्षेत्र के 5 लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा हैं। पांचों युवाओं ने बीते दिनों विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन के अवसर पर सरदारपुर नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले ग्राम जौलाना के हर्षवर्धनसिंह राठौर, गोपालसिंह राठौर, काना जाट, गट्टु जाट एवं ग्राम खरेली के लक्की जाट ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीति से आहत होकर एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार ने सभी युवाओ का पुष्पमालाओ से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले हर्षवर्धनसिंह राठौर ने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी और आम जनता विरोधी नीतियो से जनता परेशान है भाजपा सरकार मे किसानो की उपज के उचित दाम नही मिल रहे है इसलिए भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान पप्पु बना जौलाना, सरदार डामर, दिनेश चोधरी, जुवानसिंह जामनिया आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!