राजगढ़ – धुलेट में पेड़ पर फंदे से लटका मिला 26 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़। ग्राम धुलेट में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय गांव के बाहर इमली के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धीरज पिता गणपत, उम्र 26 वर्ष, निवासी धुलेट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा उसकी एक बालिका है। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों के अनुसार धीरज इंडोरामा में आयोजित एक बारात में शामिल होने गया था और रविवार शाम करीब 8 बजे घर लौटा था। इसके बाद वह दुकान पर जाने का बोलकर घर से निकला था और रात करीब 10 बजे वापस घर आया था, लेकिन इसके बाद वह फिर से घर से बाहर चला गया और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर इमली के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!