रिंगनोद – माहेश्वरी युवा संगठन ने भक्ति भाव व सेवा कार्यो के साथ मनाई महेश जयंती, वरिष्ठों का सम्मान कर किया पौधरोपण

रिंगनोद। माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश जयंती पर्व उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अति प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भोलानाथ की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पंडित गिरिराज व्यास द्वारा पंचामृत अभिषेक संपन्न कराया गया तथा रुद्राष्टक एवं शिवाष्टक का पठन-पाठन किया गया। सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शिव भजनों की संगीत में प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल की चेतना माहेश्वरी, दीपिका माहेश्वरी, सोनल माहेश्वरी एवं विनीता माहेश्वरी ने शिव भजन गीत के साथ शिव महिमा पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। वही महाआरती के साथ प्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजजनों द्वारा एक पेड़ समाज के नाम के तहत मनकामेश्वर परिसर में भगवान शिव को प्रसन्न एवं समर्पित वृक्ष धतूरा, बेलपत्र, आंकड़ा के 11 पौधों का रोपण किया व समाजजनो ने पौधों को बड़ा करने एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही युवा संगठन द्वारा समाज के वरिष्ठ श्याम माहेश्वरी एवं मुकेश माहेश्वरी का सम्मान किया गया।

महेश जयंती पर्व के तहत गरीब बस्तियों में फल एवं महाप्रसादी के पैकेट का वितरण कर श्यामा गौशाला में गायो को हरी घास खिलाई। गोधूलिबेला में समाजजनो द्वारा घर आंगन में रांगोली एवं दीप रोशनी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संगठन गोविंद माहेश्वरी, प्रीतेश माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, सुनील महेश्वरी, लखन माहेश्वरी, निलेश माहेश्वरी, प्रशांत माहेश्वरी सहित अन्य समाजजनों का सहयोग रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!