रिंगनोंद – ताराघाटी डकैती कांड का पर्दाफाश, 2 और आरोपी गिरफ्तार, सभी 6 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, ₹2 लाख से ज्यादा कैश बरामद

रिंगनोंद। ताराघाटी क्षेत्र में करीब डेढ़ माह पहले हुई डकैती के मामले में पुलिस को 2 और आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से कुल 2 लाख 3 हजार रुपए नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 मई को हुई थी। टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम चामझर निवासी पप्पू अनारे अपनी पत्नी सेलबाई के साथ रिंगनोंद आए थे। उन्होंने करीब ढाई किलो चांदी गिरवी रखकर 2 लाख 70 हजार रुपए प्राप्त किए थे। दोनों यह राशि लेकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।

दोपहर करीब 2.30 बजे भीलखेड़ी के पास वन चौकी क्षेत्र में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने सेलबाई के पास रखी नगदी से भरी थैली छीन ली और रिंगनोंद की ओर फरार हो गए। लगातार तलाश के दौरान, फरार चल रहे आरोपी सन्नी पिता जानू डावर और प्रवीण उर्फ नन्नू पिता भुवानसिंह डावर, निवासी कालीदेवी, थाना टांडा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से 67 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई के साथ ही डकैती में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक कुल 2 लाख 3 हजार रुपए नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है।
यह कार्रवाई धार एसपी सचिन शर्मा व एएसपी विजय डावर व पारुल बेलापुरकर के निर्देश पर तथा एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव और रिंगनोंद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाबसिंह भयड़िया के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र नरवरिया, प्रधान आरक्षक मेहरसिंह बड़ोले, आरक्षक शिव श्रीवास्तव, आरक्षक राहुल मंडलोई, मुनसिह मईडा, दिनेश सोलंकी व अनिल जाधव कि भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!