राजगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात : चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, शव बिस्तर पेटी में छिपाकर रातभर सोता रहा आरोपी पति

राजगढ़। नगर के भानगढ़ रोड स्थित शंकरपुरा क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को बिस्तर पेटी में छिपा दिया और उसी के ऊपर आराम से सोता रहा। राजगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह शंकरपुरा क्षेत्र से एक महिला के लापता होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने पति के व्यवहार पर संदेह जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शंकरपुरा निवासी कमलेश खराड़ी उम्र 40 वर्ष के घर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस ने पहले महिला के खोजबीन कि लेकिन आरोपी पति के जवाबों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने घर में रखी बिस्तर पेटी की तलाशी ली, जहां 35 वर्षीय हीना खराड़ी का शव बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते यह कदम उठाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोमवार रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने शराब के नशे में पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय दंपति के तीन बेटियां और एक बेटा घर पर नहीं थे। विवाद के चलते सभी बच्चे अपनी बुआ के घर सोने चले गए थे।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ते गए विवाद –
बताया जा रहा है कि कमलेश व हिना दोनों ने करीब 10 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से आरोपी कमलेश शराब का आदी हो गया था, जिसके चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और इसी विवाद के चलते कमलेश ने अपनी पत्नी हिना को मौत के घाट उतार दिया।

मामले में थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हर पहलू से जांच जारी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर क्षेत्र में 5 घंटे के दौरे पर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीना : विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, छात्रावास, ITI कॉलेज और सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए निर्देश

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!