राजगढ़। नगर में शनिवार को ‘भारतीय स्त्री शक्ति’ जिला धार की कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजगढ़ में खंड स्तरीय समिति का गठन करना था।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकारिणी सदस्यों ने भारतीय स्त्री शक्ति की भावी कार्य योजना और कार्य क्षेत्र के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका पदाधिकारियों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।
कार्यक्रम में राजगढ़ की स्त्री शक्ति अत्यंत सजग और सक्रिय नजर आई। संपूर्ण आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस बैठक के माध्यम से एक ऊर्जावान टीम का गठन किया गया है, जो महिलाओं के विभिन्न विषयों और अधिकारों पर खंड स्तर से लेकर जिला, प्रांत एवं राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व करेगी।
आयोजन में भारतीय स्त्री शक्ति जिला धार की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति कल, पंकज पांचाल, पूर्णिमा आप्टे और नीति फाटक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान शालिनी दुबे ने संगठन की कार्यप्रणाली और विषय-वस्तु को विस्तार से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर स्थानीय सक्रिय सदस्य अलका जैन, रागिनी सिंह तोमर, मोनिका मामा, संगीता पाठक, जूली जैन, लीना जैन, हबीबा बोहरा, सीमा जाट, नीता मूणत, गुणवंती कर्मा, किरण , पूनम व्यास, श्रद्धा कराणजिया, भारती यादव और बसंती यादव सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।



















