लंबित मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों ने खोला मोर्चा: धार में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को सौंपा ज्ञापन

सरदारपु/धार।कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला धार द्वारा सोमवार को कृषि विस्तार अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं विभागीय समस्याओं के निराकरण को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया। संघ द्वारा धार विधायक नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा तथा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कृषि विस्तार अधिकारियों की प्रमुख मांगों में eHRMS के माध्यम से ई-अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध, कृषि विस्तार अधिकारियों के लिए 2800 रुपये ग्रेड पे लागू करने, एग्रीस्टैक कार्य हेतु 5000 रुपये प्रतिमाह भत्ता तथा अतिरिक्त केंद्र भत्ता 5000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कृषि विस्तार अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से सीधे जुड़कर शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों पर लगातार अतिरिक्त कार्य एवं दायित्व बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों का निराकरण किया जाना आवश्यक है।

संघ द्वारा जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि कृषि विस्तार अधिकारियों की उपरोक्त मांगों को शासन स्तर पर प्रभावी रूप से रखा जाए तथा शीघ्र सकारात्मक निर्णय करवाने हेतु आवश्यक पहल की जाए। इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी संघ, जिला धार के जिला अध्यक्ष पारस बेनल सहित जिले के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!