राजगढ़। ग्राम तिरला में प्रति मंगलवार को लगने वाले हाट बाजार में महिलाओं की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर तिरला व ग्रामीणों व जयस संगठन द्वारा पुलिस चौकी तिरला पर सोमवार को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया कि तिरला में प्रति मंगलवार को लगने वाले हाट बाजार में कुछ युवक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हैं तथा वाहनों से तेज आवाज व पटाखे जैसी आवाज करते हैं। साथ ही कुछ युवक वाहनों पर स्टंटबाजी करते हैं तथा राह चलती लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करते हैं।
इन गतिविधियों से आम नागरिकों, दुकानदारों, बच्चों एवं महिलाओं को परेशानी होती है तथा दुर्घटना एवं अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन के माध्यम से उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान जयस तहसील अध्यक्ष विदेश गणावा, तिरला ब्लॉक अध्यक्ष राजेश निनामा ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश मोहनिया सहित सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश भाबर, सूरज बामनिया, अजय मोहनिया, किशोर पटेल, कालुसिंह गोयल, ईश्वर मोहानिया, अबेसिह भूरिया, ठाकुर सिंह, बंटी पटेल, दिलीप गामड़, बंटू डामोर, मनोहर गणावा सहित अन्य मौजूद रहे।


















