सरदारपुर। थाना सरदारपुर पर पदस्थ उपनिरीक्षक नवलसिंह बघेल के स्थानांतरण पर थाना स्टाफ द्वारा गरिमामय कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। उपनिरीक्षक बघेल को अब डेहरी पुलिस चौकी के प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विदाई समारोह के दौरान सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव ने उपनिरीक्षक बघेल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि थाने में पदस्थापना के दौरान उनका कार्य व्यवहार, अनुशासन और जनता के प्रति सेवा भाव सराहनीय रहा। उन्होंने अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। थाना स्टाफ के अन्य पुलिसकर्मियों ने भी बघेल के साथ अपने कार्य अनुभवों को साझा किया और पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपनिरीक्षक जगदीशचंद्र निनामा सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
गौरतलब है कि एसपी सचिन शर्मा द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत सोमवार को स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके अंतर्गत उपनिरीक्षक नवलसिंह बघेल को सरदारपुर थाने से डेहरी चौकी प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।



















