सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम बसलाई स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक राजेश बैरागी और पूर्व भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और उपस्थित बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला सह संयोजक राजेश बैरागी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र माताओं और बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से जुड़ी शासकीय योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का एक सशक्त और महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ अभियान के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को स्थानीय लोगों के साथ और अधिक जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ जिला प्रभारी हेमलता मामा, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष झालाबाई कालूराम खराड़ी, सरपंच प्रतिनिधि गणेश गामड़ सहित ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















