राजगढ़ में कुक्षी रोड पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान: ओवरलोड और अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों पर गिरी गाज

राजगढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राजगढ़ थाना पुलिस ने राजगढ़ में कुक्षी मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी भरने वाले और अवैध रूप से बॉडी मॉडिफाई कर दौड़ाए जा रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

सवारियों को उतारा, मॉडिफाइड हिस्से कटवाए –
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ऐसे लोडिंग और सवारी वाहनों को रोका, जो निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरकर जोखिम भरा सफर करा रहे थे। पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त सवारियों को वाहनों से सुरक्षित नीचे उतरवाया। साथ ही, जिन वाहनों में अवैध रूप से बॉडी बढ़ाकर अतिरिक्त हिस्से जोड़े गए थे, उन्हें मौके पर ही कटवाकर अलग कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

चालानी कार्रवाई के साथ दी सख्त समझाइश –
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चालकों को ओवरलोडिंग से होने वाले गंभीर हादसों और जान-माल के नुकसान के प्रति सचेत करते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस की आमजन से अपील –
राजगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में मालवाहक (लोडिंग) वाहनों में सफर न करें और न ही क्षमता से अधिक भरी गाड़ियों में बैठें। सफर के दौरान अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में संकुल स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता में न्यू टैलेंट स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा : जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुए चयनि, भाषण प्रतियोगिता में ध्वजा सिंह रही प्रथम

Read More »
error: Content is protected !!