राजगढ़ में सेवा ही संकल्प अभियान के तहत बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री : राणा बख्तावर सिंह छात्रावास में हुआ आयोजन

राजगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से आयोजित एक माह के कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार को राणा बख्तावरसिंह बालक छात्रावास दलपुरा राजगढ़ में 40 बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अभियान के विधानसभा प्रभारी नीलेश सोनी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जीवन व 25 वर्षों से की गई सेवा कार्यो पर प्रकाश डाला गया तथा बच्चों को प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। अंत में आभार छात्रवास अधीक्षक मूलचंद पलासिया ने व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!