मांगोद में ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर : टक्कर के बाद डिवाइडर पार कर दूसरी ओर पहुंचे वाहन, तीन किसान घायल, ग्रामीणों ने आधे घंटे तक हाईवे पर लगाया जाम

सरदारपुर। इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांगोद में गुरुवार देर शाम ट्राले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गए। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन किसान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों ने हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।

मंडी से उपज बेचकर लौट रहे थे किसान –
जानकारी के अनुसार ग्राम घटोदा के किसान धार मंडी में उपज बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मांगोद में पीछे से आ रहे ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम सिंह पिता इंदर सिंह चावड़ा राजपूत (35), आनंद पिता नारायण (18) और जोरावर पिता बाबू सिंह चावड़ा राजपूत (50), तीनों निवासी घटोदा, घायल हो गए।

एनएचएआई की व्यवस्था पर उठाए सवाल –
हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि मांगोद क्षेत्र में गति अवरोधक नहीं बनाए गए हैं। वहीं, फोरलेन पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए की गई खोदाई को भी ठीक नहीं किया गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसों की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने सड़क की खामियां दूर कर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। जाम के कारण करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद मार्ग पर आवागमन फिर शुरू हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!