रिंगनोद में विश्वकर्मा वंश सुथार समाज ने उत्साह के साथ मनाया अन्नकूट महोत्सव: समाज ने लिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संकल्प, प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित

रिंगनोद। श्री विश्वकर्मा सुथार समाज मंदिर ट्रस्ट की धर्मशाला में गुरुवार को श्री विश्वकर्मा वंश सुथार समाज मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए, वहीं समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की आराधना के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक रूप से अन्नकूट का आयोजन किया गया, जिसमें रिंगनोद सहित कंजरोटा, राजगढ़, अमोदीया, दलपुरा, भानगढ़, दत्तिगांव और धूलेट से शामिल हुए समाज के परिवारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण के मुख्य लाभार्थी प्रकाश पिता घासीराम कर्मा रिंगनोद रहे। वही आगामी समय में धर्मशाला के मुख्य द्वार (गेट) के उद्घाटन के उपलक्ष्य में लाभार्थी परिवार कन्हैयालाल रणछोड़ कर्मा परिवार द्वारा सात दिवसीय ‘श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा’ का आयोजन किया जाना तय किया गया है।

अन्नकूट महोत्सव के दौरान समाज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक निर्णय लिया। सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि भविष्य में समाज के किसी भी छोटे-बड़े कार्यक्रम में प्लास्टिक या डिस्पोजल का उपयोग बिल्कुल नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट के सावन कर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की यह पहल पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ एकता और समरसता का एक अनूठा संदेश देती है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!