राजगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजगढ़ थाना पुलिस ने जुआ एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में की गई है।
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि 13 अक्टूबर को थाना राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धुलेट-अमोदिया रोड के पास स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर 9 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया था। हालांकि, उस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। फरार चल रहे आरोपी शाहरुख पिता हबीब रंगरेज निवासी लाल दरवाजा राजगढ़ को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की गई। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आसिफ शेख, आरक्षक अंकित रघुवंशी और आरक्षक दिलीप डुडवे की भूमिका रही।


















