जनपद पंचायत वार्ड 1 दसई उप चुनाव: निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक ने देखी व्यवस्था, मतदान केंद्र व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

दसाई। जनपद पंचायत सरदारपुर अंतर्गत होने वाले पंचायत उप निर्वाचन में जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र वार्ड क्रमांक 1 दसई में जनपद सदस्य का निर्वाचन होना है। इस हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शैलेन्द्र कियावत सेवानिवृत्त आईपीएस को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत प्रथम चरण में बुधवार को दसई क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाने की व्यवस्था, ईवीएम स्ट्रांग रूम का, दसई में मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी महेश सिंह सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी जोशुआ पीटर तथा अनिल बघेल तहसीलदार लाबरिया-बरमण्डल उपस्थित थे। प्रेक्षक शैलेन्द्र कियावत द्वारा उपस्थित अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!