राजगढ़ – इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित कुक्षी चौकड़ी पर 53 वर्षीय व्यक्ति को ट्राले ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

राजगढ़। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन चौकड़ी पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को शुक्रवार दोपहर में ट्राले ने रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो जाने के कारण मृतक की पहचान करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि जेब में मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम छड़ावाद निवासी भंवरसिह उदाजी राठौड़ उम्र 53 वर्ष के रुप में हुई।

जानकारी के अनुसार न राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित कुक्षी चौकड़ी पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ट्राला क्रमांक एमपी 37 जीए 5660 ने रौंद दिया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। घटना की जानकारी लगते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा क्षत-विक्षत अवस्था में व्यक्ति के शव को अस्पताल भिजवाया। वही ट्राले को पुलिस ने जप्त कर लिया है। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत होने के कारण मृतक की पहचान करने में राजगढ़ थाना पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!