धार – NSO छात्र संगठन ने कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन, नर्सिंग छात्रा को संचालक द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर कार्रवाई की रखी मांग

धार। एनएसओ छात्र संगठन द्वारा कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में बताया कि जिले के प्रयागराज कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग पीथमपुर में नर्सिंग छात्रा को संचालक ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ऐश्वर्या निनामा से GNM द्वितीय वर्ष की पूरी फीस जमा करवा ली गई ओर परीक्षा से वंचित कर दिया गया।

कॉलेज संचालक तुलसी मैडम से बात की तो संचालक ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी तथा जातिसूचक शब्द कही। ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के दौरान छात्रा ऐश्वर्या निनामा व संगठन के प्रदेश सचिव महेश कुमावत, जिला उपाध्यक्ष धीरज चौहान, विक्रम गणावा, राज डावर, दीपक कटारे आदि मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Read More »
error: Content is protected !!