राजगढ़ – दत्तीगांव की शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजन, 130 विद्यार्थियों को मिली निशुल्क साइकिल, मंडल अध्यक्ष पटेल ने कहा- अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करें

राजगढ़। ग्राम दत्तीगांव की पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में भाजपा राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, सरपंच मुनसिह वसुनियां, भाजपा नेता मुन्ना मारू, तोलसिह पटेल, अमरसिंह तथा प्रकाश पंडित मुख्य रूप से मौजूद रहें।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता व गुरुजनो का नाम रोशन करें। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार आप की पढ़ाई हेतु भी कई योजना संचालित कर रही हैं। उनका भी लाभ जरूर लेवे।

विद्यालय प्राचार्य रमेश निनामा ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान 81 छात्र तथा 49 छात्राओं कुल 130 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। इस दौरान विद्यायल स्टाफ मौजूद रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!