राजगढ़ – छड़ावद में महिला का खून से सना हुआ शव मिला, गले पर चाकुओं के निशान, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

राजगढ़। ग्राम छड़ावद में आज बुधवार देर शाम करीब 5 बजे एक घर मे महिला का खून से सना हुआ शव मिला हैं। राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार महिला का पति ही आरोपी है, जो मौके से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम छड़ावद में 35 वर्षीय महिला ज्योति सिसोदिया का शव मिला है। महिला के गले पर चाकुओं के वार है। महिला व उसका पति घर पर ही थे। सुबह बच्चें स्कूल गए थे। जब बच्चे वापस स्कूल से घर आए तब उन्होंने अपनी माँ का शव खून से सना हुआ देखा। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगो को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजगढ़ थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना टीआई दीपक सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भिजवाया। यहां सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम होगा। वही जिले से पहुंची फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची व घटना की जांच की है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या उसके पति ने ही कि है, हालांकि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हैं।

राजगढ़ थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम छड़ावद में महिला का शव मिला हैं। महिला के गले पर चाकुओं के निशान हैं। महिला की हत्या उसी के पति ने की है, जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!