राजगढ़ – नववर्ष के अवसर पर मोहनखेड़ा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन-प्रसादी

राजगढ़। नववर्ष के अवसर पर रविवार को मोहनखेड़ा स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर श्री सुंदरकांड पाठ एवं सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पाठ किया। महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।


आयोजन दोपहर तीन से प्रारंभ हुआ था। भजन गायक जीतू वैष्णव द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभौर कर दिया। शाम सात बजे उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद आयोजक डां बलबहादुरसिंह छड़ावद द्वारा सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक पुस्तक भी वितरित की गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने कहा कि धर्म के प्रति जागरूकता के लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। देष के प्रत्येक युवा में धर्म के समर्पण भाव होना चाहिए। तभी धर्म मजबूत होगा। इसके लिए ऐसे आयोजनों में युवाओं की संख्या में अधिकाधिक होनी चाहिए। शाम सवा सात बजे महाआरती उतारी गई। पूर्व विधायक भूरिया के अलावा, थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान, राजेंद्र गर्ग, संजय बघेल ने भी संबोधित किया था। इस अवसर पर धर्मेन्द्र मंडलोई, इंद्रजीतसिंह राठौर, निलेश सोनी, मानवेंद्रसिंह राठौर, अंतिमसिंह पंवार आदि उपस्थित थे।

हजारों ने की ग्रहण की प्रसादी –
आयोजक डॉ. बलबहादुरसिंह छड़ावद ने कहा कि राजवर्धनसिंह दत्तीगांव की प्रेरणा से लोगों में धर्म के जागरूकता के उद्देष्य से किया गया। हमारा लक्ष्य है कि आयोजन हर वर्ष इसी प्रकार किया जाए। महाआरती के बाद सहभोज का आयोजन भी किया गया था। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसादी ग्रहण की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में माताजी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम : श्री गणपति अम्बिका युवा मंच द्वारा मनाया जा रहा नवरात्रि महोत्सव, 19 अक्टूबर को 1 लाख से अधिक बत्तियों से होगी भव्य महाआरती, अष्टमी और नवमी पर खुलेंगे मां कामाख्या कालिका के पट

Read More »

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!