राजगढ़ – शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में 44 छात्रों को साइकिल वितरित की, आयोजन में नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य हुए शामिल

राजगढ़। शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में शासन के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा जन्म जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष्य शासन द्वारा संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि सवेरा महेश जायसवाल अध्यक्ष नगर परिषद राजगढ़, विशेष अतिथि दीपक जैन उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिक्षा समिति नगर परिषद राजगढ़, निलेश सोनी पार्षद प्रतिनिधि नगर परिषद राजगढ़ व भारत सिंगार पार्षद प्रतिनिधि नगर परिषद राजगढ़ थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री जे पी मानधन्या ने की। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात सरस्वती वंदना संस्था की शिक्षिकाओं मीना भायल व नीलम मालवीय द्वारा प्रस्तुत की गई। संस्था के प्राचार्य श्री मानधन्या एवं स्टॉफ के बसन्ती निगवाल, शारदा परमार, नारायण काग, संजय लिम्बोदिया, संदीप पाटीदार, मनीष चौबे, मुकेश भायल, वैभव पटेल, गोविन्द ओसारी, अहमद कुरेशी लियाकत खान, दुर्गा पाल , महिमा गरुड़, मोहनवन गोस्वामी व विनोद देवड़ा द्वारा किया गया।

स्वागत भाषण में संस्था प्राचार्य मानधन्या ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि शासन द्वारा कक्षा 9 में अध्ययनरत निःशुल्क साइकिल हेतु पात्र 44 छात्रों को आज जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा साइकिल वितरण किया जावेगा।


कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा जायसवाल ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गुरु के सम्मान की बात कहते हुए साइकिल हेतु पात्र विद्यार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक व राष्ट्रीय कवि नगेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया और आभार नारायण काग ने व्यक्त किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!