रिंगनोद – गुमानपुरा मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, हादसे में युवक की हुई मौत

रिंगनोद। रिंगनोद-गुमानपुरा मार्ग पर ग्राम रतनपुरा के समीप आमने-सामने दो बाइक भिड़ंत हो गई। हादसे में धार निवासी एक युवक की मौत हो गई। वही 2 से 3 लोग घायल हुए है।


पुलिस थाना सरदारपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम के समय रिंगनोद-गुमानपुरा पर ग्राम रतनपुरा के समीप रिंगनोद की और से जा रही बाइक तथा गुमानपुरा की और से आ रही बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार युवक उमेश पिता रतन कटारा उम्र 25 साल निवासी धार की मौत हो गई।

वही हादसे में 2 से 3 लोगो घायल हुए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर भेजा गया। वही मृतक के शव को भी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृतक का पीएम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »

सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

Read More »
error: Content is protected !!