सरदारपुर – जन्माष्टमी पर अमझेरा आएंगे CM डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

सरदारपुर। जन्माष्टमी पर 16 अगस्त शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अमझेरा पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जन्माष्टमी के अवसर पर अमझेरा में अति प्राचीन श्री कृष्ण रुक्मणि हरण स्थल पर मां अमका-झमका मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। साथ ही वे अमझेरा में अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह जी के किले का भी अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मनोज कुमार सिंह व जिला पंचायत सीईओ रविंद्र चौधरी अमझेरा पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपेड स्थल व मंदिर परिसर तथा किले का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सरदारपुर एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, जनपद सीईओ मारिषा शिंदे, बीईओ विष्णु रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, भाजपा नेता शुभम दीक्षित, मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, नीलांबर शर्मा, रवि पाठक, अभिजीत पंडित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले ही उद्बोधन में कहा था कि ‘प्रदेश में जहां-जहां भगवान कृष्ण के चरण पड़े है उन्हें तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।’ अमझेरा में भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणि का हरण किया था। यह क्षेत्र रुक्मणी हरण के नाम से प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री पूर्व में भी जन्माष्टमी मनाने यहां पहुंच चुके हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!