सरदारपुर – सद्भावना मंच द्वारा निरंतर 18वे वर्ष 600 गणेश प्रतिमा की गई वितरित, विधायक ग्रेवाल ने कहा – हर गांव, मोहल्ले में विराजित हो गणपति बप्पा

सरदारपुर। विधानसभा क्षैत्र मे सद्भावना मंच सरदारपुर-राजगढ द्वारा निरंतर 18वे वर्ष गणेश प्रतिमा का वितरण किया गया। इस वर्ष 600 गणेश प्रतिमा का वितरण सरदारपुर मे कम्युनिटी हाॅल मे कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। मंच के संरक्षक एवं क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा भगवान गणेश का पुजन अर्चन कर गणेश प्रतिमा वितरित की गई।

इस अवसर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि गणपति बप्पा विघ्नहर्ता है सुख, शांति, समृद्धि की कामना के साथ क्षैत्र मे हर गांव, मोहल्ले में गणपति बप्पा विराजित हो इसी उद्देश्य के साथ गणेश प्रतिमा का वितरण प्रतिवर्ष किया जाता है।

गणेश प्रतिमा वितरण कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार एवं मोहनलाल मुकाती, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैना मारू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य शंकरदास बैरागी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चोधरी, भीमा चौधरी, दुलीचंद पाटीदार, पार्षद संजय जायसवाल, परवेज लोदी, निरज कटारे, केकडिया डामोर, अर्जुन गेहलोत, राकेश मोलवा, विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल, मोहन डावर, राहुल मारू, जीवन धाकड, तुषार गौराना, शरद गोयल, अर्जुन सेप्टा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!