सरदारपुर – सब जेल का प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने किया निरीक्षण, त्रैमासिक विधिक सहायता शिविर का भी हुआ आयोजन, बंदियों को विधिक सहायता की दी जानकारी

सरदारपुर। सब जेल सरदारपुर का प्रधान जिला सत्र न्यायाधिश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण धार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण द्वारा सोमवार को जेल का निरीक्षण किया। साथ ही त्रैमासिक विधिक सहायता शिविर का आयोजन भी हुआ।

संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला सत्र न्यायाधिश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण धार, प्रदीप कुमार सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण धार एवं निरंजन कुमार पांचाल अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण तहसील सरदारपुर व नताशा शेख पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, पंकज धाकड असिसटेंट सी.जे.एम धार द्वारा सब जेल सरदारपुर का निरीक्षण किया। सब जेल सरदारपुर में निरूद्ध समस्त बंदियों हेतु त्रैमासिक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया एवं समस्त बंदियों को विधिक सहायता एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के संबंध में जानकारी ली गई। सजायाप्ता बंदियों के अपील संबंधी जानकारी ली गई, जमानत होने के बाद भी यदि जमानतदार के आभाव में जेल में निरूद्ध बंदियों एवं जुर्माने के आभाव में सजा भुगत रहे कैदियों की जानकारी ली गई।


इस दौरान जेल पर अंशकालिन चिकित्सक डॉ. सचिन द्विवेदी, संजय कुमार परमार सहायक जेल अधीक्षक, सियाराम लिमनपुरे वारंट शाखा प्रभारी, तकनिकी सहायक दुर्गाशंकर मरोला एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!