सरदारपुर – लाबरिया में हुआ दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की टक्कर से 5 वर्षीय बालिका की मौत, गुस्साएं ग्रामीणों ने बस पर किया पथराव

सरदारपुर। ग्राम लाबरिया में एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 5 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल बस पर पथराव किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे की हैं। ग्राम राजोद की सूरज कान्वेंट स्कूल की बस क्रमांक एमपी 11 झेड एल 2679 ग्राम लाबरिया में स्कूली बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान ग्राम लाबरिया में हाट बाजार में अपनी 5 वर्षीय बच्ची को बाइक पर बिठाकर खरीदी कर व्यक्ति की बाइक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस का पहिया 5 वर्षीय बालिका पर चढ़ गया। जिससे बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में ग्राम नाहरखोदरा निवासी बालिका की मौत हुई है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। वही हादसे से गुस्साए लोगों ने स्कूल बस पर पथराव कर दिया। हालांकि स्कूल बस में मौजूद बच्चों को पहले ही सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया था। वही मौक़े पर पहुंची राजोद थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि हाट बाजार होने के कारण ग्राम लाबरिया में अत्यधिक भीड़ होने से यह हादसा हुआ हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!