सरदारपुर – अतिवर्षा एवं बाढ़-आपदा नियंत्रण को लेकर बैठक हुई संपन्न, अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने पर हुई चर्चा

सरदारपुर। अतिवर्षा एवं बाढ़ -आपदा नियंत्रण को लेकर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार एवं तहसीलदार मुकेश बामनियाा की उपस्थिती मे बैठक का आयोजन हुआ। सरदारपुर तहसील क्षैत्र मे अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये तैयारियो को लेकर चर्चा हुई।

एसडीएम आशा परमार ने बताया की सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे माही नदी सरदारपुर, कोटेश्वरी नदी राजोद, ग्राम गोंदीखेडा चारण में कालीकराई एंव राजगढ मे मेंदाला नाला के उपरी क्षेत्र मे बांध या तालाब बने होने से अचानक बाढ आने की स्थिती नही बनती है। वही अमझेरा तालाब पुर्ण रूपेण भर जाने के बाद तेज बारिश होने पर मनावर-मांगोद मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। जिससे हमे सावधानी बरतें हुये संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहना है।

अधिक वर्षा एंव बाढ की स्थिति निर्मित होने पर विभिन्न विभागों की जवाबदेही तय कर व्यवस्था बनाये रखने के लिये निर्देशित किया गया जिसमे प्रमुख रूप से खाद्यन उपलब्ध करवाने, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थाई शिविर एंव पेयजल व्यवस्था, क्षति का आकलन करने सहित कई प्रमुख सेवाओं को लेकर विभाग प्रमुखो को दायित्व सोपे गये। वही तहसील मुख्यालय पर बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

बैठक में राजगढ नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल, सरदारपुर सीएमओ यशवंत शुक्ला, सीबीएमओ डॉ शीला मुजाल्दा, जल संसाधन एसडीओ एमए सिद्दीकी, बीईओ लाभु चारण, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, पीएचई एसडीओ नवलसिह भुरिया, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एलएन राठौर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।।

Facebook
Twitter
WhatsApp

यह भी पढ़ें I

error: Content is protected !!