दसई में बेखौफ बदमाश: घर के बाहर टहल रही महिला से सोने का मंगलसूत्र झपटा, इलाके में सनसनी

नरेंद्र पँवार @ दसई। ग्राम दसई में बुधवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां घर के बहार टहल रही एक महिला का सोने का मंगल सूत्र झपटकर अज्ञात बाइक सवार बदमाश ले गए है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम दसई में मांगोद-कानवन मार्ग पर व्यास पेट्रोल पंप के समीप महिला सीमा पति माधव पाटीदार बुधवार देर शाम अपने घर के बहार टहल रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर आए अज्ञात नकाबपोश बदमाश महिला का सोने का कीमती मंगल सूत्र झपटकर भाग निकले। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही बदमाश वारदात को अंजाम दे चुके थे। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दसई चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा बदमाशो की तलाश में जुट गई हैं।

दसई चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की तलाश हेतु क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। बदमाशो की तलाश शुरू कर दी गई हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!