दसाई में कांग्रेस का प्रदर्शन : मतदाता सूची में अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया

दसाई। शनिवार देर शाम ग्राम दसाई के आजाद चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक मन्नू भूरिया को सौंपा गया। ज्ञापन से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

कांग्रेस द्वारा सौपे गए ज्ञापन में बताया गया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और प्रत्येक पात्र नागरिक को मताधिकार है। हाल के वर्षों में मतदाता सूचियों से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने से निर्वाचन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। ज्ञापन का वाचन पवन भूत ने किया। इस दौरान अमृत पाटीदार, मनोज पाटीदार, गोकुल मेघाजी, राजेंद्र मारू, वृंदावन पाटीदार, अशोक मेघाजी, राजेश पाटीदार, पंकज सोनारीया, मगन मेघाजी, प्रकाश पाटीदार, मदन पाटीदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!