दसाई। जन्माष्टमी केवल उत्सव नही बल्कि समाज से असत्य, अत्याचार और बुराई को समाप्त कर सत्य की स्थापना करने का पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने हमेशा कहा कि धर्म करने से हर काम अच्छे से हो जाता है, जीवन में हमें अपने वचनो पर कायम रहना चाहिये क्योकि वचन निभाने वाले की रक्षा भगवान स्वंय करते है। उक्त विचार शुक्रवार को नगर के अतिप्राचीन राम रामेश्वर धाम पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर एकदिवसीय संगीतमय श्रीहरि कथा में कथावचक साध्वी वैष्णवीदेवजी शर्मा सिहोर वाले ने कही।
उन्होंने कथा में कहा कि माखन हर दिल को भाता है, वैसे ही हमारी बोली और विचार भी हर किसी के लिए मिठास घोलने वाली होनी चाहिए। श्रीराम रामेश्वर मन्दिर में श्रीहरि कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। वही कथा के समापन अवसर पर महाआरती के साथ ही महाप्रसादी का वितरण किया गया।
इधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अम्बिका माता मन्दिर चारभूजा मन्दिर, नरसिह मन्दिर में सुबह से ही भक्तो की दर्शन के लिए भीड रही। मन्दिरो में पर्व को लेकर विषशे सजावट के साथ भगवान श्रीकृष्ण का मनमोहक श्रंगार भी किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर माखन-मिश्री प्रसाद का वितरण किया गया।



















