दीपावली पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर राजगढ़ थाने में बैठक संपन्न : मिलावटखोरों पर रहेगी सख्त नजर, तेज रफ्तार वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

राजगढ़। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस थाने में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी समीर पाटीदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और पटाखों की दुकानों के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मिलावटखोरी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश –
थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि शहर में कहीं भी नकली दूध, मिलावटी मावा या नकली मिठाई के विक्रय अथवा निर्माण की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और पुलिस बल 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी चालानी कार्रवाई –
त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शहर में तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन और व्यापारियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, भाजपा नेता नवीन बनिया, गोपाल सोनी, बलराम मकवाना, पार्षद रमेश राजपूत, पंकज बारोड़, पार्षद प्रतिनिधि निलेश सोनी, अजय जायसवाल, प्रवीण जैन और दीपक पावेचा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

सरदारपुर में नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक संपन्न : विधायक ग्रेवाल ने कहा – परियोजना के शेष 52 गांवों को भी जल्द ही नर्मदा का पानी प्रदान करें, नदियों, तालाबों, जलाशयों में नर्मदा जल छोडने के दिए निर्देश

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर में CM डॉ. मोहन यादव ने दी 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना की सौगात : धार और झाबुआ के 260 गांवों मिलेगा सिंचाई का पानी, 188 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों की समृद्धि सरकार का ध्येय है

Read More »
error: Content is protected !!