राजगढ़। नगर के श्री नरखेड़ा हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) तहसील सरदारपुर की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी ईश्वरसिंह पंवार बैगनदा, कालुसिंह झाला छोटा कड़ौदिया और युवराज सिंह राठौर राजोद उपस्थित रहे। बैठक में यूजीसी (UGC) से जुड़े नियमों/कानून के कड़े विरोध की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और समग्र समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।
बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह देवड़ा के नेतृत्व में तहसील एवं नगर स्तर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें तहसील संरक्षक धर्मेंद्रसिंह राठौर गुमानपुरा, तहसील कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंह पंवार कंजरोटा, तहसील संयोजक अजयराज सिंह राठौर चिचोढ़िया, विकास सिंह चौहान कंजरोटा, तहसील सह संयोजक बादलसिंह पंवार कंजरोटा, तहसील उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया निपावली, तहसील महामंत्री तेजपाल सिंह राठौर दंतोली, जितेंद्र सिंह राठौड़ पिपरनी, तहसील प्रभारी लोकेंद्र सिंह शक्तावत बसलई, तहसील मंत्री राहुलसिंह देवड़ा (बरडिया, तहसील मीडिया प्रभारी जितेंद्रसिंह तंवर कंजरोटा, तहसील सोशल मीडिया प्रभारी आनंद सिंह सोलंकी अमझेरा, विधिक अधिवक्ता सलाहकार सुमित सिंह चौहान सरदारपुर, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजावत किलोली, टिकेंद्र सिंह राठौर गोंदिखेड़ा को नियुक्ति किया गया।
साथ ही राजगढ़ नगर अध्यक्ष पवनसिंह सिसोदिया, रिंगनोद नगर अध्यक्ष रंजीत सिंह सिसोदिया, कंजरोटा नगर अध्यक्ष प्रतीक सिंह पंवार, छड़ावद नगर अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, भानगढ़ नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान तथा नगर मीडिया प्रभारी विशाल सिंह चौहान कंजरोटा नियुक्ति किए गए।
बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने और समाजहित के मुद्दों पर एकजुट होने की बात कही। अंत में राजपूत समाज रिंगनोद अध्यक्ष दशरथ सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया।



















