राजगढ़ में श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न: रोमांचक मुकाबले में टीम गुरु मणि बनी विजेता, जुनापानी उपविजेता

राजगढ़। नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री राम मित्र मंडल राजगढ़ द्वारा आयोजित भव्य रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। स्पर्धा में क्षेत्र की कई टीमों ने दमखम दिखाया, जहां रोमांचक मुकाबलों के बीच दर्शकों का भरपूर उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम गुरु मणि अर्जुन वर्फा ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता रही जुनापानी टीम को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

श्री राम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने दोनों विजेता टीमों के उत्कृष्ट खेल की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक राज डामोर, यश पटेल, हिम्मत भूरिया, विवेक माली, दीपक यादव और राजू अमलियार सहित मंडल के सदस्यों का योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!