राजगढ़ – रियाज मोहम्मद परिवार सहित उमराह यात्रा पर हुए रवाना, समाजजनों ने सम्मान पूर्वक दी विदाई

राजगढ़। नगर के मुस्लिम समाज के रियाज मोहम्मद उर्फ राजू भाई मैकेनिक अपने परिवार के साथ 20 दिवसीय इस्लाम धर्म की पवित्र उमराह यात्रा के लिए मक्का-मदीना शरीफ रवाना हुए। यात्रा पर जाने से पूर्व राजगढ़ में हिंदू -मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका गुलाब की मालाओं से स्वागत कर सम्मानपूर्वक रवाना किया। इस अवसर पर मुस्लिम समाजजनों ने नात, सलाम पढ़कर रियाज मोहम्मद उर्फ राजू भाई मैकेनिक एवं उनके परिवार की उमराह यात्रा के सफल, सुरक्षित और मक़बूल होने की दुआ की तथा उनसे अपने, समाज,दोस्तो और देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए भी दुआ करने की बात कही गई।

इस अवसर पर हाजी शौकत खान, हाजी रेहमत खान, हाजी डॉक्टर बबलू भाई, हाजी तसव्वुर हुसैन, अजीज भाई, शहजाद भाई, शाकिर भाई, नौशाद अली, कीर्ति जैन, जहुर भाई मास्टर, दद्दू भाई, प्रकाश भाई , तेजूदा दरबार, शकील कुरेशी सहित सरदारपुर, राजगढ़ और रिंगनोद सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!